महिला सम्मान बचत पत्र योजना ऑनलाइन आवेदन

SarkariJobFindC

Mahila Samman Bachat Patra Yojana : भारत सरकार नागरिकों के लिए आए दिन कोई ना कोई योजना शुरू करती ही रहती है। देखा जाए तो सबसे ज्यादा योजनाएं किसान और महिलाओं के लिए शुरू की जाती है। ऐसे में महिला के लिए या कहे की बेटियों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम है महिला सम्मान बचत पत्र योजना। इस योजना के तहत महिलाएं 2 साल तक अपने पैसा जमा कर सकती हैं। जब यह मैच्योर हो जाती है तब इन पैसों को आसानी से निकाल सकते हैं। आईये आपको इस योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है

इस योजना की शुरुआत 2023 और 2024 के बजट में की गई है। इस योजना के तहत कोई भी भारतीय महिला या फिर लड़की डाकघर में अपना अकाउंट खुलवा सकती है और उसमें ₹1000 से लेकर 2 लाख रुपए तक सालाना के हिसाब से जमा करवा सकती है और इसके लिए उन्हें निश्चित ब्याज भी दिया जाएगा। इसकी अवधि 2 साल निर्धारित की गई है। इस योजना की शुरुआत ₹1000 से लेकर अधिकतम ₹200000 तक निवेश की सीमा रखी गई है। इसमें आपको 7.5% का ब्याज भी दिया जाएगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की पात्रता

  • महिला को आवेदन करने के लिए भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • महिला के परिवार की अधिकतम आय लगभग ₹700000 होनी चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए किसी भी धर्म जाति और वर्ग की महिला आवेदन कर सकती है।

Mahila Samman Bachat Patra

Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • राशन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • पहचान पत्र 
  • जाति का प्रमाण पत्र 
  • निवास का प्रमाण पत्र 
  • पैन कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 
  • बैंक अकाउंट

महिला सम्मान बचत पत्र के लिए आवेदन

  • अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जा सकते हैं।
  • यहां पर आपको महिला सम्मान बचत पत्र योजना का फॉर्म मिल जाता है। उस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भर दे और सभी दस्तावेज उसी के साथ जमा करें।
  • वहीं पर आपको इसके साथ पैसे भी जमा करने हैं। आप इसके लिए चेक या फिर कैश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पैसे जमा करने के बाद आपको रसीद भी दी जाती है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के क्या लाभ है?

  • इस योजना के तहत छोटा निवेश करके एक बड़ा ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।
  • 2 साल तक कोई भी महिला इस योजना में ₹200000 तक का निवेश कर सकती है। वह अपनी इच्छा अनुसार छोटी क़िस्त या फिर एक साथ दो लाख रुपए भी जमा कर सकती है।
  • 2 साल पूरे होने पर ब्याज के साथ राशि दे दी जाती है जिसका ब्याज दर 7.5% रखा गया है।
  • अगर आप इस योजना के अंतर्गत खाता खोलना चाहते हैं तो उसके लिए कम से कम ₹1000 होने चाहिए।
  • अवयस्क लड़की का खाता खुलवाने के लिए माता-पिता को स्वयं जाना पड़ता है।
  • 1 साल तक राशि जमा करने पर अधिकतम 40 फ़ीसदी राशि निकाली जा सकती है।

अन्य पोस्ट : Ladli Behna Yojana 10th Installment: लाभार्थी महिलाओं को 10वीं किस्त में मिलेगा इतना पैसा

जरूरत के अनुसार क्या बीच में पैसे निकाल सकते हैं?

  • अगर अकाउंट खुलवाने की तारीख से 1 साल बाद आपको पैसों की जरूरत है तो आप अपनी जमा की हुई राशि से 40 फ़ीसदी तक राशि निकाल सकते हैं।
  • कुछ परिस्थितियों ऐसी होती है जिनको बीच में अकाउंट बंद करने की अनुमति दी गई है। ऐसी स्थिति में उन्हें 7.5% के हिसाब से ही ब्याज दर प्राप्त होगा।
  • अकाउंट खुलवाने के 6 महीने बाद भी अकाउंट को बंद किया जा सकता है लेकिन आप अगर ऐसा करते हैं तो आपको 7.5% की ब्याज दर प्राप्त नहीं होगी। इसकी जगह आपको 5.5% ब्याज दर के हिसाब से राशि प्राप्त होगी।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में मिलेंगे इतने पैसे

कितने जमा करवाएं पैसे कितने पैसे मिलेंगे
जब ₹1000 जमा करते हैं 1,160 रुपए मिलते हैं
जब ₹2000 जमा करते हैं 2,320 रुपए मिलते हैं
जब ₹3000 जमा करते हैं 3,481 मिलते हैं
जब ₹5000 जमा करते हैं 5,801 रुपए मिलते हैं
जब ₹10000 जमा करते हैं 11,606 मिलते हैं
जब ₹20000 जमा करते हैं 23,204 मिलते हैं
जब ₹50000 जमा करते हैं 58,011 मिलते हैं
जब एक लाख रुपए जमा करते हैं 1,16,022 रुपए मिलते हैं
जब ₹200000 जमा करते हैं 2,32,044 मिलते हैं

निष्कर्ष

इस तरीके से आप Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 के तहत आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करती है।

Recent Posts

Share This Article
Leave a comment